फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसेस की तरह पिता का हाथ थामे ईशा अंबानी ने की थी रॉयल एंट्री, वीडियो में दिखेगा पूरा शाही अंदाज

Sun, 23 Sep 2018 11:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isha Ambani engagement
अंबानी खानदान जब भी कुछ करता है वह अपने आप ही खास हो जाता है। जब मौका इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई का तो बात ही कुछ और है। अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से हो चुकी है। इस रॉयल सगाई में बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा उद्योग जगत के नामी चेहरे भी पहुंचे। यह सगाई इटली के लेक कोमो में हुई जहां पर ईशा अंबानी की सगाई का एंट्री वीडियो सामने आ गया है जिसमें ईशा अंबानी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Isha Ambani
ईशा अंबानी की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा अंबानी पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे आती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में ईशा बेहद खुश लग रही हैं तो वहीं पिता मुकेश अंबानी भी बेटी के इस सफर में उनका पूरी तरह साथ देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Isha Ambani
वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे हुए आ रही हैं वहीं थोड़ा आगे चलकर मुकेश ईशा का हाथ आनंद पीरामल को थमा देते हैं और वह दोनों आगे की ओर बढ़ जाते हैं। इस विला को चारों तरफ से फूलों से सजाया गया है वहीं पीछे लीक का व्यू इस नजारे को और भी दिलकश बना रहा है।
 

 

4 of 5
Isha Ambani
तीन दिन तक चलने वाले इस जश्न को पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आनंद ने ईशा को पिछले साल महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रपोज किया था। इसके बाद मई में एक निजी समारोह में रिश्ता तय होने का जश्न मनाया गया । इसी साल जून में ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सगाई की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Isha Ambani
लेक कोमो में झील के किनारे मौजूद महंगे होटल और विला में मेहमानों के ठहरने का बंदोबस्त किया गया है। यह विला कितनी महंगी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस विला में ठहरने की कीमत 1.12 करोड़ से शुरू होती है। सगाई 21 सितंबर को हुई थी और 23 सितंबर को पार्टी एक शानदार फेयरवेल लंच के साथ खत्म होगी। यह जगह हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पसंदीदा जगह में शुमार है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें