फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉटर्स डे: इन 5 स्टार बेटियों ने बनाई अलग पहचान, किसी को मिला नेशनल अवॉर्ड तो किसी को पद्म श्री

Sun, 23 Sep 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kajol and sonam kapoor
आज देश भर में डॉटर्स डे मनाया जा रहा है। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड भी एक ऐसी जगह है जहां स्टार बेटियों ने खूब धूम मचाई है। यही नहीं कुछ बेटियों ने तो अपने मां-बाप से भी ज्यादा नाम कमाया और अब वो अपनी एक अलग पहचान के साथ जानी जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 सेलिब्रिटी बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर देश-दुनिया में नाम कमाया।
विज्ञापन

2 of 6
Kajol
काजोल
सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस काजोल के बारे में। बॉलीवुड में 25 साल से काम कर रहीं काजोल ने साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू किया था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं काजोल की मां तनूजा 70 और 80 के दशक की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वहीं उनके पिता सोमू मुखर्जी फिल्ममेकर थे। उनकी बहन तनीषा मुखर्जी ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन वह दर्शकों के दिलों में अपनी बड़ी बहन काजोल जैसी जगह नहीं बना पाईं। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में ‘बाजीगर’, ‘गुप्त’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फना’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए साल 2011 में पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
kareena kapoor khan
करीना कपूर
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं करीना कपूर ने अपनी मेहनत और एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबिता की सबसे छोटी बेटी करीना हैं। करीना ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए करीना को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने 'चमेली', 'ओंकारा', 'जब वी मेट', '3 इडियट्स' और 'सिंघम 2' जैसी कई फिल्में कीं।

4 of 6
alia bhatt
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट आज के दौर की सबसे हिट एक्ट्रेस में से एक हैं। आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया बचपन से ही एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, उनके पिता महेश फिल्म डायरेक्टर और मम्मी सोनी राजदान एक्ट्रेस जो हैं।अभी तक के अपने छोटे से करियर में आलिया ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। उन्होंने 'हाईवे' 'राजी', '2 स्टेट्स', 'डियर जिंदगी' और 'उड़ता पंजाब' समेत कई फिल्में की हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर
सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिश डिवा मानी जाती हैं। एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। सोनम को 'नीरजा' फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरियां' से साल 2007 में डेब्यू किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। अब तक श्रद्धा कपूर ने 'लव का द एंड', 'आशिकी 2' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका कर खूब वाहवाही बटोर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें