फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी से ऐश्वर्या राय तक की शाही शादी के ऐसे थे वेडिंग कार्ड, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Oct 2019 12:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
wedding cards - फोटो : social media
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फर्जी कार्ड वायरल हुआ । इस कार्ड में शगुन सेरेमनी की डिटेल थी । कार्ड में कई सारी गलतियां होने से पता चला कि ये नकली है । इसके बाद कार्ड पर आलिया भट्ट, उनकी मां सोनी राजदान और अंकल मुकेश भट्ट का बयान भी आया । अब शादी के कार्ड की बात चली है तो हम आपको उन शाही शादियों के कार्ड दिखाते हैं जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । 
विज्ञापन

2 of 7
Isha Ambani wedding card - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के कार्ड की । ईशा की शादी 12 दिसंबर 2018 में हुई थी । ईशा की शादी के एक कार्ड की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई थी । शादी का न्योता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया गया था। कार्ड एक बॉक्स के अंदर था । जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजता था। अंबानी परिवार ही नहीं इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज के शादी के कार्ड चर्चा में रहे।
विज्ञापन

3 of 7
ranveer singh - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14-15 नवंबर 2018 को इटली में हुई थी । दोनों ने अपने सोशल मीडिया पेज शादी का कार्ड पोस्ट किया था । शादी का यह कार्ड सफेद और गोल्डन कलर का था । दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड पर लिखा था, 'इतने सालों में आपने जो हमें प्यार...दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।'

4 of 7
सोनम - फोटो : self
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
8 मई 2018 को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने शादी पर मेहमानों को सादगी भरे अंदाज के साथ इकोफ्रेंडली कार्ड भेजकर निमंत्रण दिया। ये कार्ड नेचुरल ग्रीन कलर का था । आम तौर पर सेलेब्रिटीज कार्ड के साथ किट भेजते हैं लेकिन सोनम कपूर ने शादी पर सबको ई-कार्ड भेजा ताकि पेपर और पैसे की बर्बादी ना हो।
विज्ञापन

5 of 7
anushka virat - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
सोनम की तरह ही अनुष्का ने भी अपनी शादी के लिए इको फ्रेंडली कार्ड चुना। क्रीम रंग के इस कार्ड में अनुष्का और विराट का नाम लिखा है। इसमें फूलों की सजावट देखी जा सकती है। अनुष्का को पेड़-पौधों का बेहद शौक है। शायद इसलिए उन्होंने इनविटेशन किट में एक छोटा सा पौधा भी दिया। इसके अलावा उसमें चॉकलेट्स और ट्रफल्स भी थे।
विज्ञापन

6 of 7
Mira Rajput
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की वेडिंग इनविटेशन किट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। अपनी आलीशान शादी में शाहिद ने कार्ड के साथ शहद की बोतल और हर्बल टी गिफ्ट की। कार्ड में ये भी लिखा था कि कोई गिफ्ट लाने की जरूरत नहीं है। केवल आशीर्वाद चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aishwarya and abhishek - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के न्योते में तीन डब्बे थे। एक में वेडिंग कार्ड था और दूसरे में स्विट्जरलैंड से मंगाए गए खास चॉकलेट्स थे। वहीं तीसरे बॉक्स में अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता थी।

 

कभी ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन तो कभी तिरंगा लपेट बैठ गईं मल्लिका, इन 5 कंट्रोवर्सी से आईं 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें