फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ को मिल सकता है संजय लीला भंसाली का साथ, रणवीर सिंह को रिप्लेस कर हासिल की ये फिल्म

Fri, 31 Aug 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff
‘बागी 2’ में दमदार एक्शन और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ को मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का साथ मिल सकता है। ये खबर इसलिए मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है, क्योंकि टाइगर को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
पहले कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते हैं। इससे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि फिल्म मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी की पुस्तक पर आधारित होगी। संजय लीला भंसाली और टाइगर ने इस विषय पर कई मुलाकात की हैं और दोनों अमीश के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Leela Bhansali
खबर है कि अमीश त्रिपाठी की लोकप्रिय किताब 'इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित फिल्म बनाने के लिए संजय लीला भंसाली ने राइट्स हासिल किए हैं। बता दें पहले इसके राइट्स फिल्म मेकर करण जौहर ने साल 2014 में खरीदे थे लेकिन किसी कारणवश बात नहीं बन पाई और करण ने इसके राइट्स लौटा दिए।
 

4 of 5
tiger shroff
हालांकि, टाइगर के पास अभी फिल्मों की लाइन लगी हुई है लेकिन वो अपनी पूरी कोशिश कर रहे है कि संजय लीला भंसाली को अपनी डेट्स दे सके क्योंकि भंसाली टाइगर के पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं और भंसाली के साथ काम करने का मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर और तारा सूतारिया
टाइगर की बात करें तो वह जल्द ही डॉयरेक्टर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और दूसरी ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं। बता दें कि इससे पहले टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' (2002) में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें