फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टाइगर श्रॉफ की बहन का ब्वॉयफ्रेंड से हो गया है ब्रेकअप? सोशल मीडिया से हटाई सारी तस्वीरें

Tue, 07 Apr 2020 11:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां जितने चर्चा का विषय में रहते हैं उतने ही या कह सकते हैं कि उससे ज्यादा उनके भाई-बहन रहते हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की बात की जाए तो कृष्णा सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली स्टारकिड हैं। कृष्णा श्रॉफ टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी हैं। कृष्णा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में कृष्णा को लेकर खबरें आई हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा श्रॉफ
वैसे तो कृष्णा श्रॉफ अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। कृष्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कृष्णा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही कृष्णा अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कृष्णा की इन तस्वीरों पर भाई टाइगर भी कमेंट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में आई खबरों से ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
एबन ह्यमस के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें डिलीट की हैं। ये तस्वीरें थी कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस की। इसे देख लग रहा है कि दोनों बीच दरार आ गई है। तभी तो कृष्णा ने एबन के साथ की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं। वैसे तो कृष्णा अक्सर एबन के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में कृष्णा की बिकिनी फोटोज काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में कृष्णा के साथ एबन भी थे।
 

4 of 5
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कृष्णा ने ये तस्वीरें क्यों डिलीट की हैं इस बारे में अब तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन तस्वीरें हटाने से इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है जिसके बाद कृष्णा ने ये कदम उटाया है। गौरतलब है कि कृष्णा ने अब तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्वॉयफ्रेंड और भाई टाइगर के साथ कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एबन ह्यमस बास्केट बॉल प्लेयर हैं। एबन और कृष्णा की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ थे। दोनों करीब छह महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कृष्णा अक्सर एबन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि एबन टाइगर के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें