बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री सुंदर सा लहंगा पहनकर डांस का अभ्यास कर रही हैं। अभिनेत्री के एक एक स्टेप को कैमरा भी कैद कर रहा है। ये वीडियो 23 साल पुराना है। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये वीडियो अब क्यों वायरल हो रहा है। इसके पीछे की वजह इस फिल्म का कभी रिलीज न होना है।