फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से कर ली सगाई, अंगूठी दिखाते हुए तस्वीर हुई वायरल

Sat, 27 Apr 2019 12:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं । अब सुष्मिता ने रोहमन के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसको देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen
दरअसल, सुष्मिता ने रोहमन के साथ एक फोटो शेयर की । इस तस्वीर में सुष्मिता के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है । सुष्मिता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं बिना किसी शर्त के तुम्हारी हूं रोहमन शॉल । आई लव यू ।'
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen
सुष्मिता और रोहमन की इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आप दोनों ने सगाई कर ली है । वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुष्मिता मुझे आपको देख कर ऐसा क्यों लग रहा है जैसे आपने अपने हाथ में इंगेजमेंट रिंग पहन रखी है।'

4 of 5
Sushmita sen
इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आपके हाथ में सगाई की अंगूठी देख कर जलन हो रही है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता अब सिंगल नहीं रही हैं । उन्होंने गुपचुप तरीके से रोहमन के साथ सगाई कर ली है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen
बता दें कि रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं । रोहमन भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सुष्मिता की तस्वीरें शेयर कर उनसे प्यार का इजहार करते रहते हैं । रोहमन, सुष्मिता की दोनों बेटियों के भी काफी करीब हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें