फिल्मों में दिखने वाले स्टार्स को लेकर हमारे दिल में हमेशा से एक भ्रम होता है कि ये सभी हायर एजुकेशन लेकर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बहुत से सितारे बेहद कम शिक्षा पाकर भी फिल्म इंडस्ट्री में आज अच्छी जगह पर हैं। आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट आने वाला है। इस मौके पर आज हम आपको बताते हैं आपके पसंदीदा कलाकारों की एजुकेशन के बारे में।
विज्ञापन
2 of 8
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की भी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही। अक्षय ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की उसके बाद वो बैंकॉक में मार्शल आर्ट सीखने चले गए।
4 of 8
kangana ranaut
- फोटो : file photo
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं और उसके बाद से उन्होंने आगे पढ़ने का इरादा भी छोड़ दिया और मॉडलिंग के लिए दिल्ली फिर मुंबई आ गई। कंगना कई बार यह कह चुकी हैं कि शुरू में उनकी अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मज़ाक उड़ाया जाता था।
विज्ञापन
5 of 8
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी सावंत
फिल्मों में अपने आइटम डांस से सभी का दिल जीतने वाली राखी सावंत का असली नाम नीरू भेदा है। खबरों की मानें तो राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।
विज्ञापन
6 of 8
अमीषा पटेल
- फोटो : file photo
अमीषा पटेल
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग में भी डिग्री ली है।
विज्ञापन
7 of 8
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और फिर ये पढ़ाई कभी पूरी नहीं हो पाई। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गए। दिल्ली में उन्होंने कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढाई की। फिर दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।