श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही उनका परिवार, फैन्स, फिल्म इंडस्ट्री यहां तक कि पूरा देश सदमे में था। प्रधानमंत्री से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। ऑस्कर से लेकर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इन सबके बीच, श्रीदेवी की सगी बहन श्रीलता ने उनकी मौत पर चुप्पी साध रखी है। ना तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी दी, ना ही वह कैमरे के सामने आईं।