फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना को दोस्त से मिला बेहद खास गिफ्ट, ट्वीट करके कह दी दिल की बात

Sun, 11 Mar 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लंबे समय से सिल्वर स्क्रिन से दूर हो चुकीं एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हाल ही में अपने एक ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं। ट्विंकल ने अपने इस ट्वीट में पिता राजेश खन्ना का जिक्र किया है। उनके इस ट्वीट पर बहुत लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुपरस्टार स्टार राजेश खन्ना की एक फोटो शेयर की है। खास बात यह है राजेश खन्ना की यह तस्वीर उनकी सुपरहिट फिल्म 'आनंद' की है। ट्विंकल को यह तस्वीर एक दोस्त ने दी है।
विज्ञापन

3 of 5
यह फोटो 'आनंद' फिल्म के उस सीन की है, जिसमें राजेश खन्ना गैस वाले गुब्बारे उड़ाते नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने यह फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरे दोस्त से मुझे यह पुरानी तस्वीर मिली है, उसने मुझे प्रिंट करके दी, यह मेरे लिए बेशकीमती तोहफा है।'

 

4 of 5
पता हो की राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'आनंद' साल 1971 में आई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने आनंद सहगल का किरदार निभाया था, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समाना करता है। 'आनंद' फिल्म ने राजेश खन्ना को बॉलीवुड में एक अलग पहचान दी थी। इस फिल्म का 'जिंदगी कैसी है पहली' गाना काफी हिट हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि बड़े पर्दे से काफी समय से दूर हो चुकीं ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'पैडमैन' से बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कमबैक किया है। फिल्म 'पैडमैन' में उनके पति अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर थीं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें