रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
2017 में मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी। सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। इस पर रश्मिका ने सफाई देते हुए कहा कि 'काफी समय से मैं अपने बारे में कई कहानियां सुन रही हूं, यह बातें मुझे रोजाना परेशान करती हैं। मैं यहां किसी को भी सफाई देने नहीं आई हूं। आपको मेरी सिचुएशन को समझना होगा, हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं।'