फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने कर ली सगाई, रणबीर से साथ अफेयर को लेकर आई थीं चर्चा में?

Thu, 02 May 2019 10:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माहिरा खान
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर चर्चा हैं। इसकी वजह उनका लेटेस्ट रिलेशनशिप है। खबरों की मानें तो माहिरा इन दिनों सलीम करीम को डेट कर रही हैं और दोनों ने टर्की में सगाई भी कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
माहिरा खान
दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले इस कार्यक्रम में मौजूद थे। अब, इंटरनेट पर दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सगाई की अफवाहों को बढ़ा दिया है। फोटो में हम माहिरा को एक खूबसूरत गाउन में देख सकते हैं जबकि सलीम टक्सीडो पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माहिरा खान
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह तस्वीर उसी पार्टी की है, जहां दोनों ने एक साथ डांस किया था। हालांकि, सगाई के बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

4 of 5
mahira khan
बता दें माहिरा का नाम इससे पहले रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा चुका है। माहिरा उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। इस तस्वीर को लेकर माहिरा को जमकर ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Khan
माहिरा ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में माहिरा की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें