फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद से ही बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के पास फिल्म ऑफर्स की भरमार है। सूत्रों की मानें तो रोहन सिप्पी ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। रोहन, ऐश्वर्या के साथ किसी फैश फेस को लाना चाहते हैं ऐसे में वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Aishwarya Kartik
खबर है कि रोहन सिप्पी इस मामले को लेकर कार्तिक आर्यन से मुलाकात भी कर चुके हैं। अब देखना यह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी कार्तिक आर्यन के साथ कितनी जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। ऐश्वर्या राय और कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय और रोहन सिप्पी 15 साल के लंबे गैप के बाद साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2003 में आई फिल्म 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था।
4 of 5
Kartik Aaryan
इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म अब तक इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई हैं।
बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की तो हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की ये फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी।