इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, मीडिया संस्थान को मिली विवाह रजिस्ट्री विवरण के अनुसार, इलियाना ने इस साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि भले ही शादी की जगह और अन्य चीजों की कोई जानकारी नही हैं। गौरतलब है कि इलियाना ने कुछ समय पहले दुल्हन के आउटफिट में अपनी एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि, फोटोशूट के पीछे की सच्चाई का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माइकल के बारे में बात करते हुए यह दावा किया कि अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिछले एक साल से रह रही हैं।