गॉसिप गलियारों में ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच बढ़ती नजदीकियां सुर्खियां बटोर रही हैं। 2014 में एक-दूसरे से अलग होकर तलाक लेने वाले पति-पत्नी क्या 2018 में फिर शादी करेंगे?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
hritik sussaine
भले ही यह अविश्वसनीय लगे, लेकिन मीडिया में दोनों के करीबियों के हवाले से आ रही बातें सकारात्मक संकेत दे रही हैं। बताया जाता है कि तलाक के बाद भी निरंतर एक-दूसरे के करीब रहने वाले ऋतिक-सुजैन ने नए साल में मिल-बैठ कर उन मुद्दों पर गंभीर चर्चा की है, जो उनके बीच पैदा हुई दूरियों और तलाक की वजह बने थे।
विज्ञापन
3 of 4
hritik
माना जा रहा है कि पुराने मुद्दों को सुलझाने के बाद वे जीवन की राह में फिर हमसफर बन सकते हैं। ऋतिक के पिछले जन्मदिन पर सुजैन ने ट्विटर पर उन्हें जिस तरह से अपनी जिंदगी का सबसे चमकदार शख्स बताते हुए शुभकामनाएं दीं, इसने भी अटकलों को बढ़ावा दिया।
ऋतिक-सुजैन अपने दोनों बेटों के लिए बीते दो साल में लगातार समय निकालते हुए देश-विदेश में साथ घूमे हैं। कंगना के साथ ऋतिक की लड़ाई में भी सुजैन ने खुलकर पूर्व पति का साथ दिया था। जानकार कह रहे हैं दोनों आने वाले दिनों में फिर साथ हो सकते हैं।