फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शुरू हो गई दीपिका-रणबीर की शादी की तैयारियां, मां के साथ ज्वैलरी शॉप के बाहर आईं नजर

Thu, 07 Jun 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद पिछले दिनों ऐसी भी खबरें सामने आई कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी कहा गया कि रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। अब रणवीर सिंह से शादी की ख़बरों के बीच दीपिका पादुकोण मुंबई में एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर स्पॉट हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
दीपिका को अपनी मां के साथ ज्वैलरी शोरूम के बाहर स्पॉट किया गया जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों शादी की शॉपिंग करने निकली हुई थीं। खैर अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि दीपिका इस शो रूम में क्यों आई थीं। वैसे ये ज्वेलरी शोरूम तनिष्क का है जिसकी दीपिका ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं और इसके विज्ञापनों में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone
ऐसे में हो सकता है दीपिका किसी ऐड के सिलसिले भी यहां पहुंचीं हो। वैसे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल नवंबर तक दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए दो जगह बताई जा रही है। जिसमें श्रीलंका और स्विट्जरलैंड का नाम है। दीपिका और रणवीर को अक्सर श्रीलंका में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

4 of 5
Deepika Padukone
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें