फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टॉप एक्टर के साथ अमृता राव ने काम करने से कर दिया था इंकार, मामला Kissing सीन से जुड़ा

Thu, 07 Jun 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमृता राव
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव का 7 जून को बर्थडे है। अमृता राव की पहचान उन एक्ट्रेसेज में है जिनकी छवि काफी साफ सुथरी है। महज 11 साल के फिल्मी सफर में अमृता ने अपनी सादगी और सुंदरता से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना ली थी कि लोग उन्हें शादी के लिए परफेक्ट बहू के तौर पर देखने लगे थे। लेकिन क्या आपको पता है अपने इसी स्वभाव की वजह से अमृता ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर के साथ फिल्म के ऑफर को भी ठुकरा दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
amrita rao
करियर के शुरुआती दौर में हर एक्ट्रेस चाहती है कि वह बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम करें। लेकिन अमृता ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी हिम्मत बॉलीवुड में बहुत कम एक्ट्रेस की कर पाती है। अमृता हमेशा से यह चाहती थीं कि वह यशराज बैनर के तले काम करें यह मौका आया भी लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया कि अमृता ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
कहा जाता है कि अमृता को यशराज बैनर से फिल्म से बड़ा ऑफर मिला था। जिसमें अमृता के अपोजिट रणबीर कपूर को कास्ट किया जाना था। फिल्म के एक सीन में अमृता को रणबीर को किस करना था लेकिन इस सीन के लिए अमृता ने मना कर दिया, और जब उनकी ये शर्त नहीं मानी गई तो उन्होंने फिल्म ही छोड़ दी।

4 of 5
अमृता राव
खबरों की मानें तो सिद्धार्थ आनंद से अमृता की कई मुलाकातें हुईं। अमृता चाहती थीं कि वह यशराज बैनर के साथ काम करें। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ से पूछा भी था कि क्या किसिंग सीन के बगैर फिल्म नहीं कर सकते। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि किसिंग सीन फिल्म का अहम हिस्सा है। जब अमृता को इस बात का अहसास हो गया कि अगर उन्हें यह फिल्म करनी है तो सीन करना ही होगा। इसके बाद अमृता ने फिल्म को ठुकरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amrita rao
अमृता का यह फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था। दरअसल, अमृता को फिल्मों में बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं है।अमृता ने शुरू से ही कभी बोल्डनेस नहीं दिखाई इस वजह से वे अब फिल्मों में नहीं आना चाहती। उन्हें जो कम्फर्ट लगता है वो वही फिल्मों के लिए हां करती है लेकिन अब उन्हें वो कम्फर्ट जोन नहीं मिलता है इस वजह से वे बॉलीवुड से दूर हैं। अमृता आखिरी बार 'सत्याग्रह' फिल्म में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें