फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या विवेक ओबेरॉय को गले लगाने पर अभिषेक से नाराज हैं ऐश्वर्या? लोकसभा चुनाव में उड़ाया था मजाक

Thu, 12 Sep 2019 12:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय उस वक्त चर्चा में आ गए, जब एक इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया । दरअसल एक वक्त पर विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जाता था। ऐसे में अभिषेक और विवेक का गले मिलना एक बड़ी खबर बन गई । अब खबर है कि ऐश्वर्या राय, अभिषेक के विवेक को गले लगाने से खुश नहीं हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक से नाराज हैं और वो जानना चाहती हैं कि उन्होंने विवेक ओबेरॉय को एक पब्लिक इवेंट में गले क्यों लगाया। बता दें कि मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi and Abhishek - फोटो : Social Media
इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इसी इवेंट में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे। इस दौरान उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से हुआ। मीडिया के कैमरों के बीच बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने-सामने था। सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया। 

4 of 5
Vivek Oberoi and Amitabh - फोटो : Social Media
इसके बाद अमिताभ की नजर विवेक पर पड़ी और फिर दोनों गले मिले। कुछ समय बाद अभिषेक बच्चन भी वहां आ गए। अभिषेक ने देरी न करते हुए पहले सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया और उसके बाद वो उसी गर्मजोशी के साथ विवेक ओबेरॉय से मिले और उन्हें सीने से लगा लिया। जिसने भी ये नजारा देखा वो बस देखता ही रह गया। क्योंकि पहले दोनों परिवारों को ऐसे मिलता कभी किसी ने नहीं देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai and Vivek Oberoi - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के समय विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इसमें ऐश्वर्या की तीन तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में वो सलमान के साथ नजर आ रही थीं तो दूसरी में विवेक के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अभिषेक के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को विवेक ने एग्जिट पोल बताया था । अपने इस ट्वीट को लेकर विवेक की बहुत आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ा तो विवेक ने ट्वीट डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें