मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बायोपिक बनने जा रही है। प्रोड्यूसर बॉबी बेदी की भतीजी पूजा बेदी ब्यूटी आंत्रप्रेन्योर शहनाज हुसैन की बायोपिक बनाने जा रही हैं। इस बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म में शहनाज हुसैन का किरदार प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन अदा करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
एश्वर्या राय बच्चन
फिल्म की डायरेक्टर पूजा इसमें प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहती थीं लेकिन अगले दो साल तक प्रियंका के बिजी शेड्यूल को देखते हुए पूजा को अपना फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 4
Shahnaz Husain
आपको बता दें कि कुछ समय पहले शहनाज हुसैन ने कहा था कि वे चाहती हैं कि अगर उन पर बायोपिक बने तो प्रियंका चोपड़ा को उनका किरदार निभाना चाहिए। यह बायोपिक शहनाज हुसैन की बेटी Nelofar Currimbhoy द्वारा लिखी किताब Flame: The Inspiring Life Of My Mother पर आधारित होगी।
फिल्म की कहानी कमलेश पांडे लिख रहे हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक मुस्लिम रुढि़वादी परिवार की लड़की ब्यूटी इंडस्ट्री में सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बनती हैं।