फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से मौत: लंबे समय तक इन सितारों ने झेला कैंसर का दर्द, अंत में दुनिया को कह गए अलविदा

Sat, 03 Jul 2021 08:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इरफान खान , ऋषि कपूर, विनोद खन्ना - फोटो : Social Media
कैंसर एक ऐसी बिमारी है जो अगर अपने अंतिम स्टेज पर पहुंच जाए तो उसका कोई इलाज नहीं है। कई सालों से कैंसर का इलाज ढूंढने की कोशिश जारी है। इसी कैंसर जैसी बीमारी की वजह से हमने अपने सिनेमा जगत के कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। कई सालों से कैंसर से जूंझ रहे इन सितारों के परिवार ने उनके इलाज में लाखों और करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया। यहां तक कि उन्होंने विदेशों में जाकर इलाज भी करवाया, लेकिन इसके बावजूद वो उन्हें बचा नहीं सकें।

बॉलीवुड के कलाकारों ने झेला कैंसर जैसी बीमारी का दर्द

सिनेमा की दुनिया में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने कैंसर जैसी बीमारी का दर्द झेला है। सोनाली बेंद्रे से लेकर, इरफान खान, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना और ताहिरा कश्यप जैसे कई कलाकारों ने कैंसर जैसी बीमारी का दर्द झेला। कैंसर के इलाज के लिए कई-कई सालों तक ये सितारे विदेशों में भी रहें। हालांकि सोनाली बेंद्रे और ताहिरा कश्यप जैसे सितारों ने इस बीमारी पर जीत हासिल की, लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जो इस बीमारी से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हर गए। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कैंसर से एक लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ वो इस दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन

2 of 8
इरफान खान - फोटो : Social Media
इरफान खान

इरफान खान ने  सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी थी कि वो कैंसर जैसी बीमारी से जूंझ रहें हैं। 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इस बीमारी का पता लगते ही इरफान खान लंदन रवाना हो गए। वहां पर उनका  काफी समय तक इलाज चला और वो ठीक होने लगे। उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। उनका रूटीन चेकअप मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान उन्हें कोलोन इंफेक्शन हुआ। लेकिन अचानक एक दिन उनकी तबियत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वेटिंलेटर का ऑक्सीजन भी ज्यादा सांसें नहीं दे सका।
विज्ञापन

3 of 8
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर

इरफान खान के निधन को अभी एक दिन भी नहीं हुआ था कि उसी दौरान दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि साल 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं।उसके बाद करीब एक साल तक उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने प्रशंसकों को दी थी। बहरहाल एक साल के इलाज के बाद ऋषि कपूर की तबियत में सुधार हुआ और वो सितंबर 2019 में इंडिया लौट आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया था।

4 of 8
नरगिस दत्त - फोटो : Social Media Post
नरगिस दत्त

संजय दत्त की मां और सुनील दत्त की पत्नी नरगिस दत्त भी लंबे समय तक कैंसर की बीमारी से जूंझ रही थीं। लेकिन 1981 में वो कैंसर की जंग हार गईं और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। नरगिस दत्त पेंक्रयेटिक नामक कैंसर से पीड़ित थीं। एक लंबे समय तक उनका इलाज भी चला, लेकिन वो जंग नहीं जीत पाईं।अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली नरगिस 50 और 60 के दशक में बेहद लोकप्रिय रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
विनोद खन्ना - फोटो : Social Media
विनोद खन्ना

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 में निधन हो गया था। विनोद खन्ना को गॉल्ड ब्लैडर कैंसर था। वो लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूंझ रहे थें।हालांकि जब इसकी खबर उनके परिवार को हुई तो तुरंत ही उन्होंने से विनोद खन्ना का इलाज शुरू करवा दिया। 70 साल की उम्र में कैंसर से पीड़ित दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन

6 of 8
राजेश खन्ना - फोटो : Social Media
राजेश खन्ना

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन भी कैंसर की वजह से ही हुआ था। फिल्म जगत में वो पहले ऐसे सुपरस्टार थें जिन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं। लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लोग इनकी फिल्में आज भी देखना पसंद करते हैं। काका ने लंबे वक्त तक कैंसर से लड़ाई लड़ी। 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 18 जुलाई 2012 वो बड़ी ही शांति से इस दुनिया अलविदा कह गए थें।
विज्ञापन

7 of 8
आदेश श्रीवास्तव - फोटो : Social Media
आदेश श्रीवास्तव

म्यूजिक की दुनिया के मशहूर कंपोजर और गायक आदेश श्रीवास्तव को साल 2011 में पता चला था कि वो कैंसर जैसी बीमारी से जूंझ रहें हैं। पहली बार जब उन्हें कैंसर का पता चला तो उनका लंबा इलाज चला और वो ठीक भी हो गए थें लेकिन कुछ दिनों बाद जब उनकी रिपोर्ट आई तो उन्हें ये पता चला कि उनका कैंसर जड़ से खत्म नहीं हुआ है। उनका इलाज करवाते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। घर की गाड़ी बेचकर अस्पताल का बिल चुकाया गया था। उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारें आगे आए थे, लेकिन अपने संगीत से कई लोगों का दिल जीतने वाले आदेश श्रीवास्तव कैंसर की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन

8 of 8
श्याम सुंदर कलानी - फोटो : Social Media
श्याम सुंदर कलानी
 
रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव और बाली दोनों की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का 9 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। श्याम सुंदर बीते कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने 6 अप्रैल को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक श्याम सुंदर कलानी की मौत कांगड़ा में हुई है। उनकी मृत्यु पर अरुण गोविल सहित कई कलाकारों ने शोक भी व्यक्त किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें