आमिर खान-किरण राव
- फोटो : social media
जारी किया था बयान
आमिर खान और किरण राव ने शनिवार दोपहर को एक बयान जारी करके ये जानकारी दी कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। आमिर और किरण ने तलाक पर जारी किए बयान में कहा, 'इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे- अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि आजाद के माता-पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था, और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं, अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करेंगे।