फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला की जननी है राजस्थान की मिट्टी: इन 15 सितारों ने अपने अभिनय से पाया खास मुकाम

Fri, 02 Apr 2021 07:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
राजस्थान सेलेब्स - फोटो : Social media

वैसे तो भारत के कोने-कोने में विलक्षित प्रतिभाएं बसती हैं। कब किस गांव की मिट्टी से कोई होनहार निकल आए ये कहना मुश्किल है। हिंदुस्तान की सरजमीं ही कुछ ऐसी है। इनमें से कुछ ऐसी जगहें हैं, जिन्होंने देश को गजब के टैलेंट दिए हैं। कुछ राज्य कला में तो कुछ शिक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। इनमें बंगाल, असम, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र और जयपुर जैसे शहरों को कला व संस्कृति के बेहद करीब देखा गया है। वहीं, बिहार जैसी पिछड़े राज्य कहलाने वाली पाटलिपुत्र की धरती ने हर युग में ज्ञान का दीप रोशन किया है और आज भी प्रशासनिक सेवा हो या डॉक्टर-इंजीनियर सबमें अपना दबदबा बनाए हुए है। इनका इतिहास उतना ही पुराना है, जितनी रियासत की नींव। हर काल और स्थिति में अपने-अपने समय के अनुसार उन्होंने अपनी कला को न सिर्फ प्रदर्शित किया है बल्कि दुनिया भर में भुनाया भी। यह सिलसिला अविभाजित भारत से लेकर अतुल्य भारत तक चला आ रहा है। इन सबके बीच आज हम बात करेंगे कला की अद्भुत धरती राजस्थान की।

विज्ञापन

2 of 16
irrfan khan - फोटो : social media

इरफान खान

रजवाड़ों की धरती राजस्थान ने भारत को उस समय से कला व संस्कृति के नजराने पेश किए हैं जब दुनिया के बाकी देश अपनी संस्कृति के उत्थान के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। बाकी सबूतों के लिए इतिहास गवाह है मगर हम आज के परिपेक्ष में देखें तो इस राज्य से कई ऐसे कलाकार हैं, जो बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपना कदम जमाए हुए हैं। इनमें सबसे पहला नाम उस अभिनेता का लेंगे, जिसने बिना खूबसूरती और पैसों के पूरी दुनिया को अपनी कला से मोह लिया। वो कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान थे। उनके गुजरने के बाद हाल ही में उन्हें फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। इरफान खान का काम और उससे बना नाम आज दुनिया के सामने है, जिसे किसी उल्लेख की आवश्कता नहीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘हिंदी मीडियम, ‘मदारी’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी कई गंभीर व अलग कलेवर की फिल्में दीं। इरफान का जन्म राजस्थान के जयपुर में ही हुआ था।

विज्ञापन

3 of 16
सज्जन - फोटो : Social media

सज्जन

दूरदर्शन के जमाने के लोकप्रिय धारावाहिक विक्रम और बेताल में बेताल का किरदार भला कौन भूल सकता है। ये किरदार सज्जन ने ही निभाया था। उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय के करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिसे अमर बना दिया। सज्जन को जिन फिल्मों के लिए याद किया जाएगा उनमें ‘सैंया', ‘मुकद्दर', ‘बीस साल बाद', ‘चलती का नाम गाड़ी' और ‘चरस’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

4 of 16
chitrangada singh

चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनके पिता कर्नल निरंजन सिंह चहल एक भारतीय सेना अधिकारी थे। वह 2003 में आई फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में गीता राव की भूमिका अदा करने के लिए आज भी जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘देसी ब्वॉयज’, ‘इनकार’, ‘बाजार’, ‘आई मी और मैं’, ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘ये साली जिंदगी’ और ‘सूरमा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

विज्ञापन

5 of 16
Nimrat Kaur

निमरत कौर

बॉलीवुड में अपने अभिनय से इन दिनों लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहीं अभिनेत्री निमरत कौर भी राजस्थान की रहने वाली हैं। वे पिलानी की हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में उनके किरदार को नोटिस किया गया और अभिनय के लिए सराहना भी मिली। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में ‘द लंच बॉक्स’, ‘होमलैंड’, ‘द टेस्ट केस’, ‘पेडलर्स’ और ‘इलायची’ जैसी फिल्में कीं।

विज्ञापन

6 of 16
sakshi tanwar

साक्षी तंवर 

टीवी की मशहूर अदाकारा साक्षी तंवर की लोकप्रियता ऐसी है कि पर्दे दूर रहने के बावजूद आज भी उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनका जन्म राजस्थान के अलवर में हुआ था। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कुटुंब’, ‘देवी’, ‘कोड रेड’, ‘त्यौहार की थाली’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी शोज के अलावा और भी कई धारावाहिकों में वो नजर आईं। इसके अलावा साक्षी को फिल्मों में दमदार किरदार निभाते देखा गया। ‘दंगल’, ‘मिशन ओवर मार्स’, और ‘द फाइनल कॉल’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अच्छी भूमिका निभाई।

विज्ञापन

7 of 16
smita bansal - फोटो : social media

स्मिता बंसल 

स्मिता बंसल राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने ‘बालिका वधू’ धारावाहिक से अच्छी खासी पहचान बना ली थी। इससे पहले वे ‘इतिहास’, ‘सरहदें’, ‘कहानी घर घर की’, ‘अमानत’, ‘पिया का घर’ में दिखाई दी थीं। कुछ दिन पहले ‘नजर’ और ‘अलादीन - नाम तो सुना होगा’ में दिखाई दीं। उन्होंने अबतक 15 से अधिक अलग-अलग धारावाहिकों में काम किया है।

8 of 16
karanvir bohra

करणवीर बोहरा 

करणवीर बोहरा को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। 1990 में ‘तेजा’ से उन्होंने बतौर बाल कलाकार करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव: ?’, ‘शरारत’, ‘नागिन 2’, और ‘कुबूल है’ जैसे टीआरपी शोज दिए। करण को बड़े पर्दे भी देखा गया। उन्होंने ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘मुंबई 125 किमी’, और ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने ‘नच बलिए 4’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘खतरों के खिलाड़ी डर का ब्लॉकबस्टर’ और ‘बिग बॉस 12’ जैसे रिएलिटी शोज से भी अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी।

9 of 16
Shama Sikandar

शमा सिकंदर 

राजस्थान के मध्य में स्थित मकराना में जन्मीं खूबसूरत अदाकारा शमा सिकंदर भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना काम दिखा रही हैं। वे 1999 में आई आमिर खान की ‘मन’ में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक मिनी वेब सीरीज भी की थी। आखिरी बार उनकी फिल्म ‘बाईपास रोड’ 8 नवंबर 2019 में रिलीज हुई थी। शमा ने ‘ये मेरी लाइफ है’ और ‘बालवीर’ जैसे टीवी सीरियल्स भी किए हैं।

10 of 16
सुमित व्यास

सुमित व्यास

अभिनेता और लेखक सुमित व्यास का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय के करियर में अबतक 40 से ज्यादा प्रोजेक्ट में काम किया है। सुमित टीवी धारावाहिक, फिल्म और वेब सीरीज में अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के लिए जाना जाता है। सुमित व्यास ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने कई जाने-माने ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। ‘मेड इन चाइना’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘हाईजैक’, ‘रिबन’, ’पार्च्ड’  और ‘आरक्षण’ में उन्हें देखा गया।

11 of 16
rajeev khandelwal - फोटो : social media

राजीव खंडेलवाल

राजस्थान के जयपुर में पैदा हुए राजीव खंडेलवाल एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया। अब तक वे 30 से अधिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। इनमें ’आमिर’, ’शैतान’, ’साउंडट्रैक’, ’विल यू मैरी मी ?’, ’टेबल नंबर 21’, ’पीटर गया काम से’ और ’फीवर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

12 of 16
नकुल मेहता

नकुल मेहता

राजस्थान के उदयपुर में जन्में अभिनेता नकुल मेहता ने भी अभिनय की दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। नकुल को ‘प्यार का दर्द मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में आदित्य कुमार का मुख्य किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। इसके अलावा वे ‘इश्कबाज’ में शिवाय सिंह ओबरॉय नाम का मुख्य किरदार भी निभा चुके हैं। उन्होंने 2008 में एक फिल्म भी की थी, जिसका नाम ‘हाल-ए-दिल’ था।

13 of 16
Anjana Sukhani - फोटो : social media

अंजना सुखानी 

अंजना सुखानी का जन्म 10 दिसंबर 1978 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अंजना सुखानी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों में ही दिखाई दी हैं। उन्हें ‘ना तुम जानो ना हम’, ’हम दम’, ’सुन जरा’, ’जाना: लेट्स फॉल इन लव’, ’सलाम-ए-इश्क’, ’संडे’, दे ताली’, गोलमाल रिटर्न्स’, ’जय वीरू’ और ’जश्न’ के अलावा भी कई फिल्मों देखा गया। उन्होंने कन्नड़ और तेलुगु में कई साउथ की फिल्में भी कीं। इसके अलावा वे इसी साल 2021 में रिलीज होने वाली ‘मुंबई सागा’ में दिखाई देंगी।

14 of 16
amrita prakash - फोटो : social media

अमृता प्रकाश

शाहिद कपूर की फिल्म विवाह की छोटी तो आपको याद ही होगी। वो कोई और नहीं बल्कि अमृता प्रकाश ही थीं। अमृता भी जयपुर में जन्मीं अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘कोई मेरे दिल में है’, ‘विवाह’, और ’एक विवाह ऐसा भी’ में अभिनय किया। इसके अलावा टीवी धारावाहिक ‘सीआईडी’ और ‘एक रिश्ता ऐसा भी’ में अभिनय किया।

15 of 16
Renuka Israni - फोटो : twitter

रेणुका इसरानी

रेणुका इसरानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। रेणुका इसरानी सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में 'हम लोग' सीरियल से की थी। 22 साल की उम्र में 1988 में उन्होंने 'महाभारत’ में गांधारी का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्में भी की थीं। इनमें ‘रिश्ते’, ‘अलबेला’, ’झूठ बोेले कौआ काटे’, ’तेरी पायल मेरे गीत’ में शामिल हैं।

विज्ञापन

16 of 16
आरना शर्मा - फोटो : Social media

आरना शर्मा

आरना शर्मा का जन्म 13 फरवरी, 2009 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्हें Te3n (2016), मेरी प्यार बिंदू (2017) और एक बून्द इश्क (2013) के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे ये रिश्ते हैं प्यार के, टाइप राइटर और ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें