फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे इरफान खान, जब ठंडे पानी में लगा दी थी छलांग, देखें वीडियो

Sun, 10 May 2020 04:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : social media
इरफान खान ने महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वालों के लिए इस पर यकीन करना अभी भी मुश्किल हो रहा है। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल व अयान को छोड़ गए। पिता के निधन के बाद बाबिल और अयान ने उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब बाबिल ने पिता इरफान खान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इरफान मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : social media
बाबिल ने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में इरफान कंपा देने वाले ठंडे झील के पानी में छलांग मारते हैं। ठंड से वो पानी के बीच में ही चिल्लाने लगते हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पानी से निकलते हुए इरफान कहते हैं कि 'यह बिल्कुल बर्फ जैसा है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : social media
बाबिल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने कमेंट किया है। अभिनेता ईशान खट्टर ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं अभिनेता अनूप सोनी ने भी बाबिल के इस पोस्ट पर प्यार जताया है।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : social media
इससे पहले इरफान के छोटे बेटे अयान खान ने अपने पिता के साथ की तस्वीर शेयर की थी। अयान ने तस्वीर के साथ ही बेहद भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में इरफान बाइक चला रहे हैं और आगे अयान बैठे हुए हैं। अयान ने लिखा, 'जिस शरीर के साथ हम इस धरती पर घूमते हैं वह आशीर्वाद है, वादा नहीं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि 29 अप्रैल को इरफान के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से बयान आया था, 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'

अंबानी परिवार ने की थी ऋषि कपूर के इलाज के दौरान मदद, भावुक पोस्ट लिख नीतू ने बताया फरिश्ता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें