फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव का शिकार हुए इरफान खान के बेट बाबिल, लिखा- 'खास धर्म से होने के चलते दोस्तों ने छोड़ा'

Fri, 31 Jul 2020 05:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपनी बातें लोगों से साझा करते रहते हैं। हाल ही में बाबिल ने अपने साथ हो रहे भेदभाव का खुलासा किया। बाबिल ने बताया कि अलग धर्म का होने की वजह से उनके दोस्तों ने उनसे बात करना तक बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
बाबिल की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा है, 'सत्ताधारियों के बारे में अपने मन की बात नहीं लिख सकते हैं क्योंकि हमेशा मेरी टीम कहती है कि इससे मेरा करियर खत्म हो जायेगा। क्या आप इस विश्वास कर सकते हैं? मैं डरा हुआ हूं, मैं भयभीत हूं, मैं डरना नहीं चाहता। मैं बस दोबारा आजाद महसूस करना चाहता हूं। मैं ये नहीं चाहता के मेरे धर्म के आधार पर लोग मेरे बारे में धारणा बनाएं। देश की बाकी जनता की तरह ही मैं सिर्फ एक धर्म नहीं हूं, मैं भी एक इंसान हूं।’
विज्ञापन

3 of 5
बाबिल का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने आगे लिखा है, ‘हर साल ईद पर होने वाली छुट्टी जो इस बार शुक्रवार को थी, कैंसिल कर दी गई है लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन के लिए छुट्टी दी गई है। कोई बात नहीं, मैं शनिवार के दिन ईद मनाऊंगा।’

4 of 5
बाबिल की पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने लिखा, 'मैं जानता हूं कि पूरी दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन हमारे सुंदर और सेक्यूलर भारत में हुआ ये धार्मिक बंटवारा डरावना है। मेरे कुछ दोस्तों ने मुझसे बातचीत बंद कर दी है क्योंकि मैं एक खास धर्म का हूं। ये वो दोस्त हैं जिनके साथ में 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलता था। मेरे हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, इंसान दोस्त। मैं उन दिनों को मिस करता हूं जब अपने सरनेम के बारे में परवाह नहीं करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबिल का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने अंत में लिखा, 'मैं इंतजार कर रहा हूं कि आपके पाकिस्तान जाने वाले और राष्ट्र विरोधी  वाले कमेंट्स का। सबसे पहली बात बता दूं कि मैं भारत से प्यार करता हूं। मैं ये इसलिए बता रहा हूं क्योंकि मैं अपनी पढ़ाई लंदन में करता हूं और जब भी मैं वहां जाता हूं तो हमेशा मुझे अपने घर वापस आने का इंतजार रहता है। मैं अपने दोस्तों के साथ रिक्शा में बैठकर घूमने का इंतजार करता हूं। मुझे भारत से प्यार हैं। मैं अपने देश से प्यार करता हूं। मुझे एंटी नेशनलिस्ट बोलने की हिम्मत मत करना। मैं एक बॉक्सर हूं और वादा करता हूं कि अगली बार जब आप ऐसा कहेंगे तो आपकी नाक तोड़ दूंगा।'

दीपिका पादुकोण पर जेएनयू जाने के लिए पांच करोड़ रुपये लेने का आरोप, स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें