इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में पीयूष शाह ने बताया कि, 'हम अपनों से बेवफाई फिल्म को अप्रैल 2020 में रिलीज करना चाहते थे। यह फिल्म अंग्रेजी मीडियम के ठीक बाद रिलीज की जानी थी, फिर लेकिन लॉकडाउन लग गया और फिर फिल्म की रिलीज की योजना को टालना पड़ा।' इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को लेकर इरफान का क्या कहना था। पीयूष ने कहा कि 'वह जेंटलमैन थे और उन्होंने मुझे कहा था कि फिल्म को रिलीज कर दीजिए, मेरा फुल सपोर्ट आपको है।'