फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: इरफान खान के निधन से सोशल मीडिया पर आया आंसुओं का सैलाब, यूजर्स बोले- 'आखिरी सांस तक आप याद आओगे'

Wed, 29 Apr 2020 12:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता इरफान खान का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है। बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
Homi Adajania, Irrfan Khan - फोटो : amar ujala mumbai
इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर इरफान खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स ट्वीट कर अपने संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'जब तक मैं आखिरी सांस नहीं ले लेता, तब तक आपको याद रखूंगा...' एक यूजर ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद खबर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया। बता दें कि इरफान खान लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान
एक अन्य यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि आपने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया! RIP #IrrfanKhan आपने अपने पिछली फिल्म #AngreziMedium सहित सभी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। एक ने लिखा- वैसे रोना जल्दी आता नहीं है पर पता नहीं क्यूं इससे बुरी खबर नहीं मिल सकती, आपने बहुत लड़ाई लड़ी सर, भगवान आपके परिवार को ताकत दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें