'पैरो में बंधन है', 'आंखे खुली' और 'ठग ले' जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका और अभिनेत्री श्वेता पंडित पिछले छह महीने से फ्लोरेंस, इटली में हैं। वह अपने पति और इटैलियन फिल्म निर्माता इवानों फुक्की के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। इस जोड़ी की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के करीब चार साल बाद फरवरी 2020 में इस जोड़ी के घर बेटी ने जन्म लिया है।