फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के इलाज के दौरान 'शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न...' सुनते थे इरफान खान, इस अभिनेत्री ने दी जानकारी

Wed, 29 Apr 2020 07:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के प्रेमियों के लिए आज क्षति का दिन है। दिग्गज अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल नें निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर उनके चाहने वाले भी हैरान हैं। साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इरफान पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे।
विज्ञापन

2 of 5
lisa ray - फोटो : social media
लंदन में इलाज के दौरान वह एक बेहद ही खास गाना सुनते थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री लीजा रे ने दी है जो खुद कैंसर से जंग जीत कर खुशहाल जीवन जी रही हैं। अभिनेत्री लीजा रे ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया और यह भी खुलासा किया कि वह अपने कैंसर के इलाज के दौरान एक लोकप्रिय हिंदी गीत सुनते थे।

विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan
यह गीत कोई और नहीं बल्कि ''लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो, शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो'' था। लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना आज भी कई लोगों को सुकून देता है। यह गीत साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
बता दें इरफान के पार्थिव शरीर को मुंबई में वर्सोवा कब्रिस्तान में आज दोपहर 3 बजे दफनाया गया। इस दौरान उनके परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद रहे। इरफान खान के पार्थिव शरीर को घर नहीं ले जाया गया। लॉकडाउन की वजह से फैंस को उनके अंतिम दीदार की इजाजत भी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
इरफान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सलाम बॉम्बे, स्लमडॉग मिलेनियर, द लंच बॉक्स, तलवार, लाइफ ऑफ पाई, हिंदी मीडियम, ऑन, ब्लैकमेल, अंग्रेजी मीडियम, पान सिंह तोमर, मकबूल जैसी शानदार फिल्में की हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें