फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashank Arora: शशांक अरोड़ा ने साझा किया इरफान खान से जुड़ा किस्सा, एक्टर के तौर पर निखरने में मदद की

Mon, 09 Dec 2024 08:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इरफान खान के साथ किसी फिल्म में काम करना, किसी भी नए एक्टर के लिए बड़ी बात होती है। ऐसा ही मौका एक्टर शशांक अरोड़ा को भी मिला। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे इरफान ने उन्हें एक एक्टर के तौर पर बेहतर बनने में मदद की। 
 
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान-शशांक अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

इरफान खान का दुनिया से चले जाने का गम उनके फैंस को बहुत है। उनके जाने के बाद बॉलीवुड में भी एक खालीपन सा आ गया है। खासकर इरफान खान के साथ जिन कलाकारों ने काम किया है, वह उनके साथ बिताए गए पलों को कभी भूल नहीं पाते हैं। हाल ही में एक्टर शशांक अरोड़ा ने भी इरफान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। 

विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @babil.i.k

बहुत ही यादगार थी पहली मुलाकात 
शंशाक की मुलाकात फिल्म ‘सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियो’ में पहली बार इरफान खान से हुई थी। वह बताते हैं कि जब इरफान खान से पहली बार सेट पर मिले तो उन्होंने शशांक को अपने डायलॉग बोलने को कहा और खुद शशांक के डायलॉग बोले। इस तरह से दोनों ने रिहर्सल की। यह रिहर्सल फिल्म की शूटिंग के दौरान शशांक के बहुत काम आई।

 
विज्ञापन

3 of 5
शशांक अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनाया एक अनोखा किस्सा 
इसी फिल्म में इरफान खान के साथ काम करने के शशांक के पास कई किस्से मौजूद हैं। लेकिन एक खास किस्से का जिक्र वह करते हैं। शशांक अरोड़ा बताते हैं कि उनकी फिल्म की शूटिंग बॉर्डर के आसपास हो रही थी। ऐसे में इरफान ने एक बार शशांक को कहा कि बॉर्डर तक चलते हैं और पतंग उड़ाएंगे। वह बोले कि पतंग उड़ाएंगे और देखते हैं कि कौन गोली मारेगा।

 

4 of 5
इरफान खान  - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan

सादगी से प्रभावित हुए शशांक 
शशांक फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान खान की सादगी से काफी प्रभावित हुए। वह बताते हैं कि इरफान सिंपल कुर्ते-पजामे में एक्टिंग करते थे। उनको अधिकतर बातें याद रहती थीं। लेकिन शशांक यह भी बताते हैं, उसी दौरान वह काफी दर्द और तकलीफ से भी थे। आज भी जब कभी शशांक इरफान खान के बारे में सोचते हैं तो उनको रोना आ जाता है। आखिर में वह खुद को मनाते हैं कि इतने महान कलाकार के साथ कुछ पल गुजारने और एक्टिंग करने का मौका मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शशांक अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में उम्दा काम किया है 
शशांक अरोड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो उन्होंने इरफान जैसे कलाकार के साथ काम किया ही है। साथ ही कई और बेहतरीन फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह फिल्म ‘तितली’ और ‘सुपरबॉय ऑफ मालेगांव’ में भी अपने उम्दा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें