फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: 'बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में', यहां पढ़िए इरफान खान के मशहूर डायलॉग्स

Wed, 29 Apr 2020 02:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
irrfan khan
अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का 54 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। बीते रोज इरफान खान की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक ब्रेन कैंसर से लड़ रहे इरफान पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे। बीमारी से उबर कर उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' जरिए कमबैक किया था। इरफान खान द्वारा फिल्मों में बोले गए डॉयलॉग्स भी बेहद मशहूर हुए हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Irrfan Khan - फोटो : instagram

फिल्म- जज्बा

यहां सबका एक ही तकिया-कलाम है, हजार के नोट पे बापू को सलाम है।

नींद न माशूका कि तरह होती है, वक्त न दो तो बुरा मानके चली जाती है।

शराफत की दुनिया का किस्सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम
विज्ञापन

3 of 10
irrfan khan - फोटो : YouTube
फिल्म- चॉकलेट

प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़ने वाले उससे बड़े अंधे होते हैं।

शैतान की सबसे बड़ी चाल ये है कि वो सामने नहीं आता।

4 of 10
इरफान खान
फिल्म- डी-डे
सिर्फ इंसान गलत नहीं होते, वक्त भी गलत हो सकता है।

गलतियां भी रिश्तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 10
इरफान खान
फिल्म- गुंडे
अक्सर हर देश बड़ी समस्याएं सुलझाने के चक्कर में ये भूल जाता है कि उसकी कितनी बड़ी कीमत उसके अपने लोगों को चुकानी पड़ती है।

किस्मत की एक खास बात होती है, कि वो पलटती है।

चाल हम चलेंगे, शय भी हम देंगे, और मात भी हम देंगे।
विज्ञापन

6 of 10
Irrfan Khan
फिल्म- पीकू

डेथ और शिट किसी को, कहीं भी, कभी भी आ सकती है।

मुझे समझ में नहीं आ रहा, बेकार में इमोशनल होके फंस तो नहीं गया हूं, सुन सच्ची में ये बेटी और बाप के चिकचिक में फंस गया हूं।

विज्ञापन

7 of 10
irrfan khan - फोटो : social media
फिल्म- पान सिंह तोमर

बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में

देश के लिए दौड़े तो किसी ने न पूछा, अब बागी बन गए तो सब नाम जप रहे हैं पान सिंह पान सिंह

8 of 10
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान। - फोटो : अमर उजाला।
फिल्म- तलवार

किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें
 

9 of 10
इरफान खान - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म- करीब-करीब सिंगल 

कुल तीन बार इश्क किया, और तीनों बार ऐसा इश्क मतलब जानलेवा इश्क किया

विज्ञापन

10 of 10
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
फिल्म- कसूर

आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें