फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan Death: पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान खान, जानिए परिवार में है और कौन-कौन?

Wed, 29 Apr 2020 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
दिग्गज अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। पिछले दो साल से वो इस बीमारी का इलाज करा रहे थे। इरफान अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनका जन्म राजस्थान के टोंक जिले में हुआ था। अभी चार दिन पहले ही इरफान की मां का भी निधन हुआ। लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे। इरफान के पिता यासीन खान का काफी पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
इरफान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर से बेहद प्यार करते थे। इरफान और सुतापा की शादी 1995 में हुई थी। इरफान तब सिनेमा में अपने पैर जमा रहे थे। इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर भी स्क्रीन प्ले राइटर हैं। एक इंटरव्यू में इरफान ने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए बताया था- वो मेरे लिए सातों दिन 24 घंटे खड़ी रही। मेरी देखभाल की और उनके कारण मुझे बहुत मदद मिली। मैं अभी तक हूं, इसकी वो एक बड़ी वजह है और अगर मुझे जीने का मौका मिलेगा, मैं उसके लिए जीना चाहूंगा।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
इरफान के बड़े बेटे का नाम बाबिल खान और छोटे बेटे का नाम अयान खान है। इरफान ने अपने बच्चों के साथ खूब वक्त बिताया है। उनको बड़ा होते देखा। बात करें इरफान की तो उनकी मां उन्हें लेक्चरर बनाना चाहती थीं, लेकिन इरफान ने एक्टर बनकर नाम रोशन किया। इरफान खान के निधन ने उनका पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
उनके करियर की शुरूआत टेलीविजन सीरियल्स से हुई थी। अपने शुरूआती दिनों में वे चाणक्य, भारत एक खोज, चंद्रकांता जैसे धारावाहिकों में दिखाई दिए। उन्हें 'मकबूल', 'रोग', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'पान सिंह तोमर', 'द लंचबाक्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इरफ़ान खान को अभिनय के लिए 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें