फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीते वाले कलाकार इरफान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वह जल्द ही लंदन से अपना इलाज करवाकर भारत वापस आने वाले हैं। बता दें कि बीते कुछ महीनों पहले इरफान खान ने अपने न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसे खतरनाकर कैंसर के बारे में खुलासा किया था। इसके बाद वह लंबे समय से लंदन में इसका इलाज करवा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
hindi medium 2
- फोटो : amar ujala
मीडिया चल रही खबरों की मानें तो अब इरफान खान जल्द ही बीमारी का इलाज करवाकर वापस मुंबई गाएंगे। बताया जा रहा है 1-2 दिन के अंदर मुंबई वापस लौटने के बाद इरफान खान के पास ढेर सारा काम भी है। सुत्रों की मानें तो वह आते ही अपनी सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' के अगले सीक्वल हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Hindi Medium
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होनी है। बताया जा रहा है कि 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल बनाने की तैयारियां तब शुरू हुईं जब इस फिल्म के मेकर्स लंदन में इरफान से मिलने गए। मेकर्स ने वहां पर इरफान को फिल्म की कहानी सुनाई जो उन्हें काफी पसंद आई। इसके बाद इरफान खान ने 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल में काम करने के लिए हां बोल दी दिया, लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्होंने हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग को लेकर कोई बात नहीं की है।
4 of 5
Hindi Medium
- फोटो : amar ujala
बात करें फिल्म 'हिंदी मीडियम' की तो यह फिल्म पिछले साल आई थी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा सबा कमर और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को भारत में ही नहींं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। 'हिंदी मीडियम' ने चीन में शानदार कमाई कर कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
आपको बता दें कि जिस समय इरफान खान ने न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का खुलासा किया उस समय बॉलीवुड सहित उनके फैंस के बीच काफी निराशा फैल गई थी। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा था। इरफान खान की आखिरी फिल्म 'कारवां' थी। इस फिल्म में दलकीर सलमान और मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।