फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' के फैंस के लिए अच्छी खबर, वरुण ग्रोवर पर #MeToo के आरोपों के बाद लिया गया ये फैसला

Wed, 24 Oct 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games - फोटो : netflix
नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज सेक्रेड ग्रेम्स को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच #MeToo के तहत प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगा। आरोप लगने पर प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स को बंद करने का फैसला लिया गया। फैंटम फिल्म्स सेक्रेड गेम्स को प्रोड्यूस कर रही थी। वहीं दूसरी ओर वेब सीरीज के लेखक वरुण ग्रोवर पर भी एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सीजन 2 बंद हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Sacred Games - फोटो : netflix
लगातार उठ रहे सवालों के बीच नेटफ्लिक्स ने एक बयान जारी कर इन सभी का जवाब दिया है। बयान में कहा गया है कि 'विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और लेखक वरुण ग्रोवर के साथ सेक्रेड गेम्स सीजन 2 बनाया जाएगा। हमने एक स्वतंत्र जांच कराई जिसके नतीजे से हम संतुष्ट हैं। सीजन 2 में हम तीनों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी प्रोडक्शन पार्टनर काम के लिए अच्छा माहौल बनाए।'
विज्ञापन

3 of 5
Sacred Games - फोटो : netflix
नेटफ्लिक्स ने वरुण ग्रोेवर को क्लीनचिट दे दी है। इससे पहले वरुण ग्रोवर ने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कई बयान जारी किए। वरुण ने कहा कि वो मी टू मूवमेंट को सपोर्ट करते हैं लेकिन उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वो सभी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। बता दें कि वरुण ग्रोवर के बयान जारी करने के बाद जिस महिला ने ट्वीट कर आरोप लगाए थे उसने अपना अकाउंट बंद कर दिया।

4 of 5
Sacred Games - फोटो : netflix
वरुण ग्रोवर और विकास बहल पर आरोपों के बाद नेटफ्लिक्स ने एक मीटिंग की थी। जिसमें चर्चा हुई  आखिर आरोपों के बाद सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग शुरू की जाए या नहीं। इस मामले में अनुराग कश्यप ने वरुण ग्रोवर का सपोर्ट लेते हुए कहा था कि उन पर लगे आरोपों को सच नहीं मान सकते। गौरतलब है कि बीते दिनों सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games - फोटो : netflix
'सेक्रेड गेम्स' भारत में बनी नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी और सैफ अली खान इसमें मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। दूसरे सीजन की शूटिंग नवंबर से होनी थी लेकिन #MeToo अभियान के बाद हुई हलचलों के कारण इसे दिसंबर से शूट किया जाएगा। खबरों के मुताबिक मसान के निर्देशक नीरज घेवन और अनुराग कश्यप इसे डायरेक्ट करेंगे जबकि पूरा प्रोजेक्ट विक्रमादित्य मोटवानी की देखरेख में यह तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें