फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से ठीक हो रहे हैं इरफान खान, शूजित सरकार की इस फिल्म से करेंगे वापसी

Sat, 26 May 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
इरफान खान पिछले काफी समय से बीमार हैं और अपने इलाज के लिए इस वक्त वो लंदन में हैं लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। इरफान खान अब पहले से बेहतर हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उनके साथ काम कर चुके डायरेक्टर शूजीत सरकार ने दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shoojit Sircar & irrfan khan
दरअसल, शूजित सरकार अपनी अगली फिल्म 'उधम सिंह' पर काम कर कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने इरफान खान को अप्रोच किया जिसके बाद इरफान ने फिल्म ने के लिए हामी भर दी। बता दें कि शूजित सरकार की फिल्म 'पीकू' में इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। अब एक बार फिर दोनों साथ आने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shoojit Sircar & irrfan khan
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शूजित सरकार ने बताया कि इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल करेंगे। फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी। शूजित से जब इरफान खान की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब वह पहले से बेहतर हैं। जाहिर है ऐसे में इरफान के फैंस के लिए राहत भरी खबर है।

4 of 5
Irrfan Khan
इरफान खान ने कुछ वक्त पहले ही बताया था कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं लेकिन अगर वो कुछ वक्त बाद अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं तो इससे ये बात साफ हो गई है कि इरफान तेजी से ठीक हो रहे हैं। बता दें कि उधम सिंह की बायोपिक पर काम करना शूजित का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वो पिछले 18-19 साल से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले के वक्त पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
irrfan khan
वहीं इरफान खान की बात करें तो इसके अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की फिल्म है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर दिखाई देंगे। इस फिल्म पर काम चल ही रहा था कि इरफान खान की तबीयत खराब होने की खबर आई जिसके बाद इरफान इलाज के लिए लंदन रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें