फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम वीडियो पर ट्रोल हुई थीं शिल्पा शेट्टी, अब बोलीं - 'दिखावा करना मकसद नहीं था'

Sat, 26 May 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कुछ दिन पहले ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। जिसकी वजह वृद्धाश्रम में उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो था। इस वीडियो में शिल्पा अपने बेटे विवान, मां सुनंदा और राज कुंद्रा के साथ वहां के लोगों को केले बांटते हुए दिखाई दी थीं। इस वीडियो के वायरल होते ही शिल्पा को सस्ता फल बांटने पर यूजर्स ट्रोल करने लगे। वहीं अब शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को इस पूरे मामले पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी के बेटे विवान का बर्थडे 21 मई को था। जन्मदिन सेलिब्रेशन से पहले शिल्पा अपने बेटे और मां के साथ वृद्धा आश्रम गईं। वहां पर उन्होंने न केवल लोगों से बात की बल्कि उन्हें खाने पीने की कुछ चीजें भी दीं जिसमें केला शामिल था। इस वीडियो को शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसके वायरल होते ही उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
अब इस मामले पर शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा - 'यह बहुत दुख की बात है कि आप लोग ऐसा सोचते हैं। हम लोगों की तरफ से उनके लिए खाने की भी पूरी व्यवस्था थी। यह सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए था कि वह भी ऐसा कर सकते हैं।'

4 of 5
Shilpa Shetty son
इसके साथ ही शिल्पा ने कहा - 'यह हम लोगों के घर की परंपरा रही है और मैं इस परंपरा को कई साल से निभा रही हूं। किसी भी तरह का दिखावा करना मेरा मकसद नहीं था।' आपको बता दें, शिल्पा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था कि उनके पापा ने इस रिवाज को शुरू किया है और वह इसे आगे बढा़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty
विवान 6 साल के हो गए हैं। इसका जश्न शिल्पा शेट्टी ने खूब धूम धाम से मनाया। विवान की बर्थडे पर बॉलीवुड हस्तियां भी अपने बच्चों को लेकर पहुंची थीं। जिसमें ऐश्वर्या के साथ आराध्या तो वहीं मान्यता के साथ उनके दोनों बच्चों भी पहुंचे थे। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या और आराध्या के साथ फोटो भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें