फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी के इलाज के बीच इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी, 'कारवां' के प्रमोशन में होंगे शामिल

Fri, 20 Jul 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने लंदन से एक नई तस्वीर शेयर की थी। जो उन्होंने अपने ट्विटर के अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर लगा रखी है। तस्वीर में इरफान खान बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं हालांकि उन्हें हंसते देख फैंस को जरूर राहत मिली होगी। अब इरफान के चाहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर आई है।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान की आने वाली फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को रिलीज होगी। इस दौरान वो भारत में नहीं होंगे हालांकि इरफान खान अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन जरूर करेंगे। जी हां, फिल्म की प्रोड्यूसर प्रीति राठी गुप्ता ने बताया कि 'इरफान खान खुद हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक्टिवली फिल्म का प्रमोशन करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए प्रीति ने आगे बताया कि, 'यह दौर डिजिटल माध्यम का है। हर कोई सोशल मीडिया पर किसी ना किसी रूप से जुड़ा हुआ है ऐसे में यहां प्रमोशन करना हमारे लिए फायदेमंद होगा। निश्चित तौर पर हमें उनकी कमी खल रही है।'

4 of 5
फिल्म 'कारवां' से मशहूर मलयालम एक्टर दलकीर सलमान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। दलकीर ने 'ओके कनिमनी', 'चार्ली' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। मिथिला पालकर भी फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मिथिला ने वेब सीरीज 'लिटिल थिंग्स' से लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म 'कारवां' से डायरेक्टर आकर्ष खुराना भी डेब्यू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले इरफान खान ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि 'कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला कि मैं न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं। यह शब्द मैंने पहली बार सुना था। जब मैंने इसके बारे में सर्च किया तो पाया कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं थी। यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है। अभी तक मैं तेज रफ्तार वाली ट्रेन में सफर कर रहा था। मेरे कुछ सपने थे, कुछ योजनाएं थीं, कुछ इच्छाएं थीं, कोई लक्ष्य था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें