सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक रहे इरफान खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। इरफान की फिल्मों ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है। इरफान खान भले ही आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन वह आज भी अपने फैंस की दिल की धड़कन बनकर धड़कते हैं। इरफान खान ने अपने तीन दशक लंबे एक्टिंग करियर में कई सीरियल्स और कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1995 में एनएसडी की दोस्त सुतापा सिंकदर से शादी की।