आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल के गलियारों में चर्चा का विषय रही। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया के अमीर व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में देश और दुनिया भर से नामचीन हस्तियों को न्योता भेजा था। शादी के बाद शानदार रिसेप्शन भी दिया गया। इस रिसेप्शन की एक तस्वीर तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ ही इरफान ने एक कैप्शन भी लिखा। जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।