पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की घोषणा अभी हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने की थी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। जारी किए गए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हूबहू मोदी की तरह दिख रहे है। फिल्म की घोषणा को अभी दो महीने भी नहीं हुए थे कि अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने बताया कि पीएम मोदी की बायोपिक 12 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। गौर करने वाली बात ये है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को है। मेकर्स के इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है और ट्रोल करने का सिलसिला चल पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
modi biopic
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा कि '3 महीने में शूटिंग और सबकुछ हो गया।'
विज्ञापन
3 of 5
modi biopic
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा कि 'पिक्चर है या मैगी 2 मिनट में तैयार हो गई।'
4 of 5
pm modi biopic
- फोटो : social media
आदित्य नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'जनवरी में फिल्म का ऐलान हुआ। 3 महीने में शूटिंग भी पूरी हो गई। पोस्ट प्रोडक्शन का काम? क्या पीएम मोदी की बायोपिक के लिए प्रमोशन की कोई जरुरत नहीं है। चुनाव के वक्त रिलीज।'
3 जनवरी को आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया गया था कि विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभाएंगे और फिल्म का टाइटल पीएम नरेंद्र मोदी होगा। इसे ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है जबकि संदीप सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया है।