इरफान खान और सबा कमर स्टारर फिल्म 'हिन्दी मीडियम' इन दिनों चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की कहानी चीन के लोगों को काफी पसंद आ रही है।शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ फिल्म ने अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म 'हिन्दी मीडियम' ने अब तक कुल 308.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं बात की जाए अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कमाई की तो उसने कुल 308.20 करोड़ रुपए कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है 'हिन्दी मीडियम' चीन में अभी और कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म 'गोलमाल अगेन' से पहले 'हिन्दी मीडियम' ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था। पता हो कि इन दोनों फिल्मों ने भी चीनी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। इसी के साथ 'हिन्दी मीडियम' चीनी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म हो गई है।
भारत के एजुकेशन सिस्टम पर आधारित 'हिन्दी मीडियम' में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की है। 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी बने हैं जो पूरी तरह से देशी है और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती है कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है।