फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की 'ठग्स..' के आगे 'बाहुबली' होगी धड़ाम, मेकर्स ने बनाया ऐसा प्लान 2000 करोड़ कमाई तय

Thu, 19 Apr 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
आमिर खान की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं देश-विदेश में भी है। चीन में आमिर की फिल्में ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। अब आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो पहली बार भारत और चीन में एक साथ आमिर की यह फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान
मेकर्स ने आमिर की फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह फैसला लिया है । 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 7 नवंबर को भारत और चीन में रिलीज की जाएगी । इतना ही नहीं मेकर्स चीन में भी प्रमोशनल इवेंट करने का प्रोग्राम बना रहे हैं । इसमें आमिर खान, आमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
Thugs of Hindostan
इस प्रमोशनल टूर के दौरान फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया जाएगा । इसके चलते ट्रेड एनालिस्ट ने भी फिल्म की कमाई को लेकर आंकलन लगाना शुरू कर दिया है । फिल्म क्रिटिक्स की मानें तो भारत में फिल्म का कलेक्शन 600 करोड़ तक पहुंच सकता है ।

4 of 5
बाहुबली 2
वहीं चीन में फिल्म की कमाई 1000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है ।  ऐसा माना जा रहा है कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 2000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी । ऐसा हुआ तो आमिर की यह फिल्म कमाई के मामले में 'बाहुबली' को काफी पीछे छोड़ देगी ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostaan
मिड डे की खबर के अनुसार, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के स्पोक्स पर्सन ने कहा कि वे चीन में रिलीज के लिए प्लान बना रहे हैं । दोनों देशों में यह फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी । बता दें कि चीन में फिल्म का प्रमोशनल टूर एक हफ्ते का होगा । ऑडियंस के बीच जाकर भी इस फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें