फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायन की शादी में खूब मस्ती कर रही हैं आमिर की बेटी इरा खान, ब्वॉयफ्रेंड भी साथ आए नजर!

Tue, 09 Feb 2021 11:44 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिवार और कथित ब्यॉयफ्रेंड संग इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अलीबाग में अपनी कजिन जायन खान की शादी एंजॉय कर रही हैं। यहां उनका सारा परिवार मौजूद है। इस बीच इरा को उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। शादी में उनके ब्वॉयफ्रेंड और पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपूर शिकारे भी तस्वीरों में नजर आए।

विज्ञापन

2 of 6
परिवार संग इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की बेटी इरा खान अपने पिछले रिश्ते को लेकर काफी मुखर रही हैं। इरा लगभग दो वर्षों से मिशाल कृपलानी के साथ थीं, लेकिन 2019 में इनका ब्रेकअप हो गया था। तो स्टार किड वर्तमान में अपने पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपूर शिकारे को लेकर खबरों में हैं।

विज्ञापन

3 of 6
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

इरा अपने पिता आमिर खान और कजिन इमरान खान के साथ जायन मैरी और आकाश मोहिमेन की शादी में शामिल हुई हैं। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मना रहा है। हल्दी की रस्म में सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। इरा ने पीले रंग की साड़ी और काले रंग के कपड़े पहने हुए एक बड़ी मुस्कान लिए दूल्हे के साथ फोटो खिंचवाई है।

4 of 6
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

इरा और नुपूर ने एक जैसे आउटफिट कैरी किए हैं। वहीं फोटो में इमरान खान भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए इरा ने लिखा, ‘इन खूबसूरत लोग और उनके खूबसूरत रिश्ते के लिए मैं बस यही कहना चाहती हूं .... फाइनल…!’ 

विज्ञापन

5 of 6
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले रविवार को जायन ने इंस्टाग्राम पर अपने शादी समारोह से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में इरा और इमरान के साथ उनकी मां नुजहत खान भी शामिल थीं। रविवार को आमिर को पत्नी किरण राव और बच्चों आजाद व इरा के साथ अलीघाट जाते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

जायन की बात करें तो वह आमिर खान कजिन लगती हैं और फिल्म निर्माता मंसूर खान की बेटी हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की 'मिसेज सीरियल किलर' से अभिनय की शुरुआत की थी, जो 2020 में रिलीज की गई थी। इरा और आमिर ने अपने घर से 'फिल्म प्रीमियर' में भाग लिया था। वेब-सीरीज का प्रीमियर उस समय किया गया था जब देश कोरोना वायरस लॉकडाउन के तहत बंद था और सभी सिनेमा हॉल और थिएटर सरकार द्वारा बंद कर दिए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें