फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा ने चुनी नो गिफ्ट पॉलिसी, कहा- उपहार के बजाय उनके एनजीओ में करें दान

Tue, 02 Jan 2024 11:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयरा और नूपुर 3 जनवरी, 2024 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के साथ होगी। कपल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी कि 3 जनवरी, 2024 को दुल्हन बनेंगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही हैं। आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इनकी शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
आयरा खान और नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होने वाली दुल्हन आयरा ने उपहार मिलने वाली रीति को लेकर एक विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बजाय उनके एनजीओ में दान करें। आयरा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन, अगात्सू के संस्थापक और सीईओ के रूप में काम करती हैं।  

'बीच' पर वेकेशन एंजॉय करती दिखीं करिश्मा
विज्ञापन

3 of 5
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media
आयरा और नूपुर 3 जनवरी, 2024 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के साथ होगी। कपल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले दोनों की एक पंजीकृत शादी होगी। इसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा। 

4 of 5
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयरा खान और नूपुर शिकरे शादी के बाद दो रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। दोनों का एक रिस्पेशन दिल्ली में और दूसरा जयपुर में होगा। इसके अलावा 13 जनवरी को एक भव्य रिसेप्शन की भी चर्चा भी है, जो विशेष रूप से मनोरंजन जगत की हस्तियों के लिए होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नूपुर शिकरे की मुलाकात कोविड लॉकडाउन के दौरान साल 2020 में हुई थी। उस वक्त आमिर खान की बेटी आयरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। नूपुर शिखरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ट्रेनर हैं। वह आमिर खान के भी फिटनेस कोच हैं।  

Ira Nupur Wedding: बेहद खूबसूरत है आयरा खान और नूपुर शिकरे की लव स्टोरी, लॉकडाउन के दौरान हुई थी मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें