फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच हारे पर शाहरुख ने विदेशी खिलाड़ियों को डांस करने पर कर दिया मजबूर, जानिए क्या है वजह

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shah rukh Khan
आईपीएल का 11वां सीजन जारी है। इसके साथ ही क्रिकेट का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी क्रिकेट के इस रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी एंड्रे रसेल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें केकेआर के मालिक शाहरुख खान जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Shah rukh Khan
रसेल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'छम्मक छल्लो' पर डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच के बाद का है। इस मैच में आंद्रे रसेल ने 36 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। मैच में उन्होंने 11 छक्के मारे लेकिन अफसोस यह मैच फिर भी नहीं बचा पाए।
 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान
कोलकाता की टीम मैच तो नहीं बचा पाई लेकिन शाहरुख ने अपनी टीम को गम नहीं मनाने दिया। उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस किया। इसमें रसेल और शाहरुख के अलावा केकेआर के दूसरे खिलाड़ी सुनील नारायण, शुभम और कमलेश नगरकोटी भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
shahrukh khan ipl
बता दें कि इससे पहले भी चेन्नई के साथ मैच के दौरान शाहरुख का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। तब शाहरुख चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आए थे। जीवा के साथ शाहरुख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें