फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL सट्टेबाजी में 600 करोड़ का हुआ था लेन-देन, 12 सवालों का जवाब देते ही बुरे फंसे अरबाज खान

Sun, 03 Jun 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अरबाज खान - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
15 मई को एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मुंबई में बुकी सोनू जालान के चार साथियाें की गिरफ्तारी कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया।इनसे पूछताछ के आधार पर एईसी ने 29 मई को सोनू जालान को धर-दबोचा। सोनू के घर से मिली डायरी में अभिनेता अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरबाज खान पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

2 of 7
अरबाज खान
करीब 100 से ज्यादा सटोरियों के मोबाइल नंबर भी इसमें हैं। शनिवार को एईसी ने फिल्म 'सरकार' के प्रोड्यूसर पराग संघवी से भी पूछताछ की। करीब 600 करोड़ रुपये के सट्टेबाजी मामले में जल्द ही डायरी में दर्ज बाकी लोगों को भी तलब किया जाएगा। बुकी सोनू जालान आईपीएल में सट्टेबाजी रैकेट का सबसे बड़ा नाम है। उसने पुलिस को दिए बयान में अंडरवर्ल्ड से संबंधों की जानकारी दी है। इससे संदेह पैदा हो गया है कि क्या अरबाज खान को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे गए। 
विज्ञापन

3 of 7
अरबाज खान
अरबाज खान को सोनू के सामने बिठाकर पुलिस ने पूछताछ की। सवालों का जवाब देते ही वो फंस गए। पुलिस ने अरबाज से पूछा कि, 
1-सोनू जालान को आप कब से जानते हैं और उससे क्या रिश्ते हैं?
2-सोनू से आपको किसने मिलवाया और पहली बार कब मिले?
3-क्या आपको पता है कि सोनू सट्टेबाज है और पहले भी गिरफ्तार हो चुका है?
4-आपकी सोनू और अन्य सटोरियों के साथ तस्वीर है। क्या उन्हें जानते हैं?
5-क्या आप सोनू से लगातार संपर्क में हैं?

4 of 7
अरबाज खान
6-आपके और सोनू के बीच कितनी बार और कितने का लेनदेन हुआ?
7-आपने कितनी बार मैच में सट्टा लगाया। हाल में खत्म हुए आईपीएल में भी सट्टा लगाया था?
8-आपके पास सोनू का करीब 3 करोड़ बकाया है। क्या यह सट्टेबाजी का पैसा है?
9-फिल्म जगत के कितने सेलिब्रिटी को आपने सोनू से मिलवाया? आपके कितने मित्र उसे जानते हैं?
10-क्या आपके परिवार के लोग सटोरिये सोनू से आपके रिश्ते के बारे में जानते हैं?
11-क्या आपको पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जाता था? कौन धमकाता था?
12-अंतिम बार सोनू से कब मुलाकात हुई थी?
विज्ञापन

5 of 7
अरबाज खान
अब पुलिस सोनू की डायरी में हाथ से लिखे नोट्स का उसके बयान से मिलान करेगी। डायरी में पाकिस्तान के एक नेता का नाम भी है। सूत्रों का कहना है कि अरबाज को चेतावनी दी गई कि अगर बकाया पैसे नहीं मिले तो उनकी सट्टेबाजी की आदत सार्वजनिक कर दी जाएगी। इस दौरान अरबाज ने सोनू को 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया। वहीं, सोनू की डायरी में पाकिस्तान के एक नेता का नाम होने से पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन

6 of 7
अरबाज खान
हालांकि, एंटी एक्सटॉर्शन सेल के मुखिया वरिष्ठ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमें सबूतों और बयानों की जांच करनी होगी। अनुमान है कि जालान के सट्टेबाजी रैकेट में कुल 1000 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। उसके नेटवर्क में 3500 पंटर हैं। ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारियों के अनुसार, 41 वर्षीय सोनू योगेंद्र जालान का अंडरवर्ल्ड समेत कई बड़े लोगों से संबंध है। उसने पुलिस को बताया है कि डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी इतिशाम और डॉक्टर हमेंशा उसके संपर्क में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरबाज खान
दुबई में दाऊद को सेटल करने में अहम भूमिका निभाने वाले रईस फारूकी और अनिल कोठारी उर्फ टुंडा से भी सोनू का संपर्क था। दोनों दुबई से ऑनलाइन सट्टेबाजार को संभालते थे। सोनू ने 2015 में प्रेम तनेजा और जूनियर कोलकत्ता की दुबई में मीटिंग कराई थी। तीनों ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के गल्फ सीरीज की मैच फिक्सिंग की थी। फिक्सिंग के बाद एक ही दिन में 22 विकेट गिरे थे, क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड हैं। चूंकि यह पूरा सट्टे का कारोबार अंडरवर्ल्ड के इशारे पर चलने की बात सामने आ रही है। इससे खान को ब्लैकमेल करके करोड़ों ऐंठने का संदेह गहरा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें