फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विराट कोहली ने खेली 90 रनों की जबरदस्त पारी, स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग Kiss

Sun, 11 Oct 2020 05:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter: @man4_cricket
आईपीएल के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया। मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 90 रन बनाए। इस मैच को देखने के लिए विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। इस दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
विज्ञापन

2 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 169 रन बनाए। मैच के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 38वां अर्धशतक ठोका। नाबाद रहकर 90 रन की पारी के दौरान उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया। इस दौरान कोहली ने चार चौके और चार छक्के जमाए।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter: @man4_cricket
इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचीं अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का मनोबल बढ़ाती नजर आईं। जैसे ही विराट ने अर्धशतक ठोका वैसे ही अनुष्का ने कोहली ने फ्लाइंग किस किया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter: @man4_cricket
इसके साथ ही 90 रनों की धुंआधार पारी खेलने के बाद जब विराट कोहली वापस  पवेलियन लौट रहे थे तो अनुष्का ने अपने पति की शानदार पारी का अभिवादन खड़े होकर किया। विराट की इस जबरदस्त पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने असानी से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl
दुबई में खेले गए मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकीं। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 42 और जगदीशन ने 33 रन का योगदान दिया। वहीं पहला मैच खेल रहे बैंगलोर के गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर (2/16) का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। 

बायोपिक के बहाने हो रही राजनीति में अब इस मशहूर शख्सियत पर लगा दांव, मुंबई में बिछने लगी ये नई बिसात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें