फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पुजारी की हत्या पर भड़के रितेश देशमुख, बोले- हम किस तरह की बर्बर दुनिया बन रहे हैं?

Sun, 11 Oct 2020 01:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम, ANI
राजस्थान के करौली में शुक्रवार को एक मंदिर के 50 वर्षीय पुजारी को छह दबंगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद से करौली में इस घटना को लेकर घमासान मच गया। एक तरफ जहां राज्य की गहलोत सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग हो रही है। अब इस मामले को लेकर अभिनेता रितेश देशमुख का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजस्थान में हुई इस वीभत्स घटना पर रितेश देशमुख ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भूमि विवाद को लेकर राजस्थान में एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जला दिया गया, यह दुखद और हैरान करने वाला है। हम किस तरह की बर्बर दुनिया बन रहे हैं? उम्मीद है कि इस भयावह घटना के आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और न्याय होगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना।'
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक पुजारी के परिजन - फोटो : ANI
10 लाख के मुआवजे का एलान
इस मामले में गहलोत सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजे का एलान किया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इसका भी वादा किया गया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि इस घटना में एसएचओ और पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

4 of 5
अशोक गहलोत - फोटो : पीटीआई
इससे पहले परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। पीड़ित परिवार मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे। पुजारी के परिजनों का कहना था कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुजारी बाबूलाल के रिश्तेदार ने कहा था, 'हमें 50 लाख का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिले। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्य आरोपी - फोटो : ANI
गौरतलब है कि करौली में एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। बाद में इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

'ये माफिया गैंग मुझे मार डालेगा...', पायल घोष ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें