आम भारतीय नागरिक तीन चीजों को सबसे ज्यादा फॉलो करता है- राजनीति, क्रिकेट और फिल्में। हर साल इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में बॉलीवुड सितारे पहुंचते हैं और अपनी क्रिकेटर्स को चियर-अप करते हैं। इनमें से कई तो खुद आईपीएल टीम के सह-मालिक भी हैं। जल्द आईपीएल 12 शुरू होने वाला है। आखिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को क्यों है क्रिकेट में इतनी दिलचस्पी?
विज्ञापन
2 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : file photo
फिल्म प्रमोशन
दरअसल, देश में क्रिकेट को धर्म की तरह फॉलो किया जाता है। चाहे फॉर्मैट जो भी हो, टीवी पर क्रिकेट मैच की व्यूअरशिप बहुत ज्यादा होती है। यही वजह है कि आईपीएल के दौरान कई बॉलीवुड सितारे स्टेडियम जाकर अपनी फिल्मों का प्रचार करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hazel Keech
- फोटो : file photo
रोमांस
आईपीएल प्यार जाहिर करने का जरिया भी है। जिस तरह बड़े परदे पर ये बॉलीवुड स्टार्स तीन घंटे का फिल्मी रोमांस दिखाते हैं, उसी तरह तीन घंटे के आईपीएल मैच मेें वह अपनी निजी जिंदगी में झांकने का मौका भी देते हैं। दीपिका, अनुष्का समेत कई हीरोइनों ने इन मैचों में आकर अपने अफेयर की खबरों को हवा दी। इस बार हेजल कीच अपने पति युवराज सिंह को चियर अप करने पहुंचीं। शादीशुदा जिंदगी में खटास की खबरों के बीच उनकी मौजूदगी काफी मायने रखती है। वहीं, एली एवराम भी हार्दिक पांड्या का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं और बिना कुछ कहे अपने और हार्दिक के रिश्ते को सार्वजनिक भी कर दिया। हालांकि बाद भी इनका ब्रेकअप भी हो गया।
4 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : file photo
बिजनेस
फिल्मी सितारों का करियर गैंबलिंग जैसा होता है। कब करियर डूब जाए और कब नइया पार लग जाए, कोई नहीं बता सकता। इसलिए ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी लगभग हर हस्ती फिल्मों और टीवी शोज के अलावा साइड बिजनेस करती है। प्रॉफिट के लिहाज से आईपीएल भी बढ़िया बिजनेस है। लिहाजा शाहरुख खान, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा ने इसमें निवेश किया।
खेल प्रेम
आईपीएल मैच के दौरान कई सितारे अपनी फेवरेट टीम का मनोबल बढ़ाते भी दिखते हैं साथ ही उनके क्रिकेट के प्रति अपना प्रेम भी जाहिर करते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी मनपसंद टीम का समर्थन करते हुए देखा जाता है।