IPL ओपनिंग सेरेमनी हमेशा ही लाइमलाइट में रहती है। यह ऐसा मौका होता है जहां पर सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स एक साथ एक छत के नीचे नजर आते हैं। हर साल इस सेरेमनी में अलग-अलग एक्टर्स परफॉर्म करते हैं। इस बार भी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स इस सेरेमनी में डांस करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन को खास बनाने के लिए कौन से 5 एक्टर्स है जो परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
IPL 2018 ओपिनिंग सरेमनी हमेशी ही चर्चा का विषय रहती है। पहले इस सेरेमनी में बॉलीवुड के 'खिलजी' यानी कि रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा परफॉर्म करने वाले थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब इनकी जगह ऋतिक रोशन और तमन्ना भाटिया थिरकते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Hrithik
ऐसे में कुल 5 सेलिब्रिटी इस खास मौके पर डांस का तड़का लगाएंगे। जिसमें ऋतिक रोशन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया और प्रभुदेवा का नाम शामिल हैं। खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन, वरुण धवन और प्रभुदेवा के साथ स्टेज शेयर कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि ऋतिक 'तू मेरी' गाने पर डांस करेंगे। वहीं मीका सिंह भी कुछ फेमस गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे।
4 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
जैकलीन और तमन्ना बॉलीवुड के टॉप नंबर्स पर डांस करेंगी। सूत्रों की मानें तो जैकलीन 'एक दो तीन' गाने के रीमेक पर परफॉर्म करेंगी। यह गाना हाल ही में रिलीज 'बागी 2' का है जिसमें जैकलीन के डांस को लोगों ने बिल्कुल भी पंसद नहीं किया था। फिलहाल देखना यह दिलचस्प होगा कि जैकलीन ओपनिंग सेरेमनी में अपने डांस से लोगों को इंप्रेस कर पाएंगी या फिर नहीं।
वरुन धवन सोशल मीडिया पर डांस रिहर्सल की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। आपको बता दें, वरुण धवन इन दिनों 'सुई धागा' की शूटिंग भी कर रहे हैं जिस वजह से दोनों को मैनेज करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल जरूर है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी।