सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को पांच साल हो चुके हैं। अब दोनों के एक बेटा तैमूर भी है। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक सैफ और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के तलाक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में सैफ अली खान एक इंटरव्यू में अपनी असफल शादी के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
2 of 6
सैफ अली खान
यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
3 of 6
सैफ अली खान
सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता से प्यार किया और फिर अपने मां-पिता के खिलाफ जाकर शादी की। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी हुए। लेकिन सैफ की जिंदगी में रोजा नाम की लड़की के आ जाने से दोनों में अनबन शुरू हो गई और रिश्ता तलाक पर जाकर खत्म हुआ। तलाक के बाद अमृता ने सैफ पर एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था।
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
4 of 6
सैफ अली खान
इस पर सफाई देते हुए सैफ ने कहा, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
विज्ञापन
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
5 of 6
सैफ अली खान
सैफ ने आगे कहा, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मैं अपनी वाइफ की रिस्पेक्ट करता हूं। मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है। क्योंकि मेरी जिंदगी में कोई नई महिला थी, जो बच्चों को उनकी मां के खिलाफ भड़का सकती थी।'
अमृता के एलिमनी मांगने पर बोले सैफ, 'मैं कोई शाहरुख खान नहीं जो पैसे देता रहूं'
6 of 6
सैफ अली खान
सैफ आगे बताते हैं, 'आज मेरे बच्चे अमृता के पैरेंट्स और नौकरों के साथ रह रहे हैं। जबकि अमृता टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। उसे ये सब करने की क्या जरूरत है। मैं अपनी फैमिली को सपोर्ट करने की हैसियत रखता हूं। मैं मरते दम तक उनकी मदद करूंगा। मैंने स्टेज शोज, ऐड्स और फिल्मों से जो कमाई की है, वह बच्चों के लिए ही तो है। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है।'